Bihar Education: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब सभी BEO के कार्यों की होगी समीक्षा, ACS ने दिया निर्देश

Bihar Education: शिक्षा विभाग बिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) के कार्यों की गहराई से समीक्षा करेगा. अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने निर्देश दिए हैं कि लापरवाह अधिकारियों की पहचान कर आवश्यक बदलाव या ट्रांसफर किया जाए. इसका मकसद शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी तरीके से इम्प्लीमेंट कराना है.

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग अब सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीइओ) के कार्यों की गहन समीक्षा करेगा. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस. सिद्धार्थ ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है. विभाग द्वारा राज्यभर में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के क्रम में बीइओ की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं.

समीक्षा बैठक में क्या कहा गया

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में कई जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि कुछ बीइओ अपने कर्तव्यों का निर्वहन प्रभावी ढंग से नहीं कर रहे हैं. इस पर एसीएस ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में बीइओ के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा करें.

यदि किसी बीइओ के कार्यक्षेत्र में सुधार या बदलाव की आवश्यकता महसूस हो, तो उनके दायित्वों में कार्यहित में आवश्यक संशोधन या ट्रांसफर सुनिश्चित किया जाये. समीक्षा का मकसद शैक्षणिक योजनाओं के ठीक से जमीन पर उतारना है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: BJP: तेजस्वी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, बीजेपी आईटी सेल चीफ बोले- फर्जी खबर की खुली पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >