दानापुर में पार्लर पर पथराव और फायरिंग का आरोप, बाइक की बकाया किस्त के विवाद में बवाल

Patna News: दानापुर के आरकेपुरम में बुधवार दोपहर बाइक की बकाया किस्त को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बदमाशों पर ग्लैम बॉक्स पार्लर पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप है. पुलिस घटनास्थल से एक खोखा बरामद कर जांच कर रही है.

Patna News: दानापुर थाना क्षेत्र के आरकेपुरम में बुधवार की दोपहर बाइक की बकाया किस्त को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि बदमाशों ने ग्लैम बॉक्स पार्लर पर पथराव और फायरिंग की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. वहीं एक व्यक्ति के घायल होने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

बकाया किस्त को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बाइक की बकाया किस्त को लेकर उसे ले जाने के विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला पथराव और कथित फायरिंग तक पहुंच गया. घटना के बाद पार्लर के बाहर ईंट-पत्थर बिखरे पड़े मिले. स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया.

घटनास्थल से मिला एक खोखा

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान एक खोखा बरामद किया है. पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

पुलिस ने शुरू की जांच

दानापुर के डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि आरकेपुरम में बाइक की बकाया किस्त को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि गोलीबारी और किसी व्यक्ति के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. पार्लर संचालक के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >