Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेडों पर मुहर, राजगीर खेल एकेडमी के लिए 1100 करोड़ मंजूर

Bihar Cabinet: मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव की स्वीकृति दी गई. तो वहीं, राजगीर खेल एकेडमी के लिए 1100 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 41 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव को लेकर मंजूरी दे दी गई. बिहार राज्य युवा आयोग में 6 पदों की स्वीकृति दी गई. तो वहीं, राजगीर खेल एकेडमी के लिए 1100 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

6 सरकारी डॉक्टर को किया बर्खास्त

बिहार में पत्रकारों की पेंशन राशि को 6000 रुपये से 15000 हजार रुपये किए जाने का ऐलान सीएम नीतीश ने खुद ही किया था. जिसके बाद आज कैबिनेट से भी स्वीकृति दे दी गई है. इसके अलावा मुंगेर के सीताकुंड मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्ज दिया गया. साथ ही छह डॉक्टरों को उनके कार्य से बर्खास्त भी कर दिया गया है.

राम मनोहर लोहिया पथ के लिए राशि स्वीकृत

बिहार में कन्या उद्योग से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिली. राम मनोहर लोहिया पथ निर्माण के लिए 675 करोड़ 50 लाख रुपये और आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना 2.0 के लिए 115 करोड़ रुपये मंजूर किए गए. वहीं, बैठक में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को भी मंजूरी दी गई.

इन प्रस्तावों पर भी स्वीकृति

अन्य विभागों की बात करें तो, बिहार में गन्ना उद्योग ईंख सेवा और भर्ती नियमावली 2025 को मंजूरी, प्रशासनिक सहयोग के लिए कृषि विभाग में प्रखंड कृषि अधिकारियों की नियुक्ति, छपरा में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 696 करोड़ 26 लाख रुपये, पटना में एम्स से दीघा तक रेल और सड़क पुल के निर्माण की मंजूरी समेत कई अन्य एजेंडों पर मुहर लगाई गई.

Also Read: Highway In Bihar: बिहार के इन जिलों में सिंगल लेन सड़क स्टेट हाइवे में होगा तब्दील, सरकार का एक और बड़ा तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >