एनआइटी पटना में इस वर्ष 900 से अधिक सीटों पर होगा एडमिशन
Updated at : 02 Feb 2020 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) पटना में इस वर्ष सीटों की संख्या बढ़ जायेगी. इस वर्ष एनआइटी पटना के सभी ब्रांचों को मिला कर 15 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी. इसके साथ छात्राओं की सीटों पर भी तीन प्रतिशत का इजाफा होगा. इससे पहले 2019 में एनआइटी पटना में बीटेक की 774 सीटें थीं, जो […]
विज्ञापन
पटना : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) पटना में इस वर्ष सीटों की संख्या बढ़ जायेगी. इस वर्ष एनआइटी पटना के सभी ब्रांचों को मिला कर 15 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी. इसके साथ छात्राओं की सीटों पर भी तीन प्रतिशत का इजाफा होगा. इससे पहले 2019 में एनआइटी पटना में बीटेक की 774 सीटें थीं, जो इस बार बढ़ कर 914 हो जायेंगी. गौरतलब है कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आरक्षण देने के लिए सीटों में बढ़ोतरी होगी. इसके लिए 25 प्रतिशत सीट बढ़ाने का निर्देश दिया गया था. 2019 में केवल 10 प्रतिशत सीटें ही बढ़ी थीं. इस कारण 2020-21 सत्र में एडमिशन के लिए 15 प्रतिशत सीटें और बढ़ायी जा रही हैं.
छह ब्रांचों में बढ़ेगी सीटों की संख्या : एनआइटी पटना में अभी बीटेक के छह ब्रांच हैं, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा मेकैनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं. इन सभी ब्रांचों में सीटों की संख्या बढ़ जायेगी. एनआइटी में पिछले साल 774 सीटें थीं और 746 सीटों पर एडमिशन हुआ था. इस बार इन सीटों में 15 प्रतिशत और छात्राओं के लिए तीन प्रतिशत की अलग से बढ़ोतरी होगी. तकनीकी संस्थानों में छात्र-छात्राओं का अनुपात समान हो सके, इसके लिए तीन सत्रों में छात्राओं के दाखिले की संख्या को 20 प्रतिशत तक ले जाने का निर्णय लिया गया था.
20 % सीटों पर छात्राओं का होगा एडमिशन
इस बार 15 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा इस बार 20 प्रतिशत छात्राओं का एडमिशन भी लिया जायेगा. वर्ष 2019 में 17 प्रतिशत सीटों पर छात्राओं का एडमिशन हुआ था.
प्रो पीके जैन, निदेशक, एनआइटी, पटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




