आज दिल्ली में होगा मेट्रो पर केंद्र सरकार से एग्रीमेंट

पटना : पटना पीएमआरसी का एग्रीमेंट केंद्र सरकार की एजेंसी के साथ मंगलवार को हो जायेगा. इसके लिए नगर विकास व आवास विभाग से अधिकृत अधिकारी दिल्ली जा चुके हैं. केंद्र सरकार से एग्रीमेंट होने बाद पीएमआरसी को पटना मेट्रो की केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का रास्ता साफ हो जायेगा. गौरतलब है कि […]

पटना : पटना पीएमआरसी का एग्रीमेंट केंद्र सरकार की एजेंसी के साथ मंगलवार को हो जायेगा. इसके लिए नगर विकास व आवास विभाग से अधिकृत अधिकारी दिल्ली जा चुके हैं. केंद्र सरकार से एग्रीमेंट होने बाद पीएमआरसी को पटना मेट्रो की केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का रास्ता साफ हो जायेगा. गौरतलब है कि केंद्र व राज्य सरकार को मेट्रो निर्माण की 20.20 फीसदी राशि देनी है.
इसके अलावा अन्य राशि जायका की ओर से लोन लेना है. गौरतलब है कि निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के लिए पीएमआरसी की ओर से लगभग 25 करोड़ का मोबेलाइजेशन फंड डीएमआरसी को जारी कर दिया गया है. इस पैसे को डीएमआरसी मेट्रो के एलाइमेंट का फाइनल सर्वे करने, प्रोजेक्ट के डीपीआर तैयार कराने व कार्यालय स्थापित करने में खर्च की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >