पटना : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है. नवंबर से परीक्षा पैटर्न में बदलाव होगा. सीए फाइनल के ऑप्शनल पेपर में बदलाव किया गया है. अब ऑप्शनल पेपर में केस स्टडी बेस्ड प्रश्न पूछे जायेंगे.
इसके साथ ही 25-25 मार्क्स के पांच प्रश्न में से चार प्रश्नों के जवाब देने होंगे. आइसीएआइ ने पेपर छह ए से लेकर छह एफ तक को अब पूरा केस स्टडी बेस्ड बनाया है. न्यू कोर्स फाइनल के स्टूडेंट्स को छठे पेपर में छह ऑप्शन में से एक पेपर चुनना होता है. इंस्टीट्यूट का मानना है कि इससे स्टूडेंट्स में प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ेगा, साथ ही बच्चे रट्टा मारने की थ्योरी से दूर होंगे.
पहले दो क्वेश्चन करने होते थे अटेंप्ट : सीए फाइनल (न्यू कोर्स) के छठें पेपर में अब तक 25-25 मार्क्स के तीन केस स्टडी बेस्ड क्वेश्चन आते थे, जिनमें से स्टूडेंट्स को 50 मार्क्स के दो क्वेश्चन बनाने होते थे. वहीं सीए इंस्टीट्यूट ने 100 मार्क्स का पूरा पेपर ही अब केस स्टडी बेस्ड बना दिया है.
पेपर में 25-25 मार्क्स के कुल पांच क्वेश्चन होंगे. इनमें से स्टूडेंट्स को चार क्वेश्चन अटेंप्ट करने होंगे. 25 मार्क्स के एक प्रश्न में 10 मार्क्स के मल्टीपल च्वाइस प्रश्न होंगे. वहीं 15 मार्क्स का कम्प्यूटेशन, एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन होगा. एमसीक्यू और डिस्क्रिप्टिव पार्ट का रेश्यो पहले की तरह 40:60 का रखा गया है. एमसीक्यू के आंसर में रिजनिंग की जरूरत नहीं होगी. एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी.
