पटना में 1233 सीएनजी वाहनों का हो चुका है निबंधन, सीएनजी किट लगाने की मिली अनुमति

पटना : राजधानी पटना सहित अन्य मुख्य शहरों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सीएनजी युक्त वाहनों के परिचालन पर जोर दिया जा रहा है. परिवहन विभाग सीएनजी वाहनों के परिचालन को लेकर वाहनों में सीएनजी किट लगाये जाने के लिए छह कंपनियों को अनुमति दी है, ताकि पेट्रोल से चलने वाले वाहनों में सीएनजी […]

पटना : राजधानी पटना सहित अन्य मुख्य शहरों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सीएनजी युक्त वाहनों के परिचालन पर जोर दिया जा रहा है. परिवहन विभाग सीएनजी वाहनों के परिचालन को लेकर वाहनों में सीएनजी किट लगाये जाने के लिए छह कंपनियों को अनुमति दी है, ताकि पेट्रोल से चलने वाले वाहनों में सीएनजी किट लगायी जा सके. इसके अलावा पटना में सीएनजी से परिचालित 1233 वाहनों का निबंधन हो चुका है.
इन वाहनों में खासकर ऑटो शामिल हैं. इसका परिचालन पटना जंक्शन, हवाइ अड्डा सहित अन्य मुख्य जगहों पर हो रहा है. सात सीएनजी वाहन निर्माता कंपनी द्वारा तैयार सीएनजी वाहन मॉडलों को निबंधन स्वीकृति मिल गयी है, ताकि वे अपने मॉडल की बिक्री कर सकें.
वाहन चालकों से किट लगवाने का आग्रह
पुराने वाहनों खासकर राजधानी की लाइफलाइन कही जानेवाली ऑटो में सीएनजी किट लगाने की दिशा में विभाग की ओर से वाहन चालकों को आग्रह किया गया है. ताकि, पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके. यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से शीघ्र सीएनजी बसों को चलाने की योजना है. नगर बस सेवा में 10 सीएनजी बसें चलायी जायेंगी. परिवहन सचिव एसके अग्रवाल ने बताया कि राजधानी में प्रदूषण की रोकथाम को सीएनजी वाहनों पर जोर दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >