पटना : किसान सम्मान योजना की औपचारिक शुरुआत कल

पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की औपचारिक शुरुआत 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से करेंगे. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में मन की बात भी करेंगे. राज्य मुख्यालय सहित जिला और प्रखंड मुख्यालयों में इस मौके पर कार्यक्रम होंगे. बामेती में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें राज्यपाल लालजी टंडन, कृषि […]
पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की औपचारिक शुरुआत 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से करेंगे. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में मन की बात भी करेंगे. राज्य मुख्यालय सहित जिला और प्रखंड मुख्यालयों में इस मौके पर कार्यक्रम होंगे. बामेती में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
इसमें राज्यपाल लालजी टंडन, कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. कृषि विभाग इस दिन दो लाख से अधिक किसानों के खाते में पहली किस्त के रूप में दो-दो हजार भेजने की तैयारी कर रहा है. विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार व निदेशक आदेश तितरमारे खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं. शुक्रवार शाम तक राज्य में 7.53 लाख किसान इस योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं.इस योजना में दो हेक्टेयर तक वाले किसानों को तीन किस्तों में साल में छह हजार रुपये मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




