पटना : क्यों खुला था चेंबर, करायेंगे जांच : मेयर

Updated at : 19 Nov 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : क्यों खुला था चेंबर, करायेंगे जांच : मेयर

पटना : मेयर सीता साहू रविवार की शाम रेस्क्यू ऑपरेशन की जायजा लेने भी घटना स्थल पर पहुंची. घटना स्थल पर तैनात निगम अधिकारियों से ऑपरेशन की जानकारी लिया और चेंबर भी देखने पहुंची. चेंबर देखने के बाद मेयर ने कहा कि यह संप हाउस व आउट फॉल चेंबर बीआरजेपी के अधीन है और वहीं […]

विज्ञापन
पटना : मेयर सीता साहू रविवार की शाम रेस्क्यू ऑपरेशन की जायजा लेने भी घटना स्थल पर पहुंची. घटना स्थल पर तैनात निगम अधिकारियों से ऑपरेशन की जानकारी लिया और चेंबर भी देखने पहुंची.
चेंबर देखने के बाद मेयर ने कहा कि यह संप हाउस व आउट फॉल चेंबर बीआरजेपी के अधीन है और वहीं मेंटेनेंस भी करता है. यह चेंबर किसकी अनदेखी से ढका नहीं गया था. इसकी जांच कराया जायेगा. फिलहाल, निगम अधिकारियों की टीम ऑपरेशन में जुटी हैं. घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी लगातार टीम के संपर्क में है और घंटा-दो घंटे पर घटना की जानकारी ले रहे हैं.
नक्शा नहीं होने से ऑपरेशन में ज्यादा परेशानी
संप हाउस के आउटफॉल से निकले नाले का नक्शा निगम प्रशासन के पास नहीं है. नाले के ऊपर कहां-कहां चेंबर बना है और कहां-कहां नाला मुड़ा है, इसकी जानकारी निगम के पास नहीं है. बिहार राज्य जल पर्षद के अधिकारी ने भी निगम को नक्शा मुहैया नहीं कराया है. स्थिति यह है कि डिसेल्टिंग मशीन का नोजल नाले के भीतर फंस जा रहा है या फिर नाले में बायें दूसरे नाले में घुस जा रहा है. इस स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी हो रही थी.
नाला तोड़ने में मिला नया चेंबर
घटना स्थल पर अधिकारियों ने किया कैंप
आउटफॉल चेंबर में दीपक की गिरने की सूचना मिलते ही जिला व निगम प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी थी. शनिवार से लगातार कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, उप नगर आयुक्त विशाल आनंद, कार्यपालक अभियंता अविनाश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त देवेंद्र तिवारी व शीला ईरानी, सीओ सुहर्ष भगत आदि लगातार कैंप कर रहे हैं, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाये. रेस्क्यू टीम में शामिल एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के जवान जुटे होने के बावजूद सफलता नहीं मिली है.
25 घंटे से बंद है संप हाउस, पुनाईचक इलाके में जलजमाव
पुनाईचक स्थित मोहनपुर संप हाउस के आउटफॉल चेंबर में शनिवार को बच्चा दीपक के गिरने के 15 मिनट बाद उसकी तलाश में संप हाउस का मोटर बंद कर दिया गया. मोटर रविवार की दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहा. करीब 25 घंटे संप हाउस का मोटर बंद रहने से सीवरेज के पानी की निकासी नहीं हो सकी.
इससे पुनाईचक के दर्जनों इलाकों में सीवरेज के चेंबर से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आने लगा. इससे जलजमाव की समस्या हो गयी. गौरतलब है कि मोहनपुर संप हाउस के जरिये पूरे पुनाईचक और राजवंशी नगर इलाके के सीवरेज के पानी की निकासी होती है. संप हाउस का मोटर नहीं चलने से सीवरेज लाइन में पानी भरने लगा.
रविवार की सुबह से सीवरेज लाइन के चेंबर से पानी ओवरफ्लो करने लगा और सड़कों पर सीवरेज का पानी जमा होने से जलजमाव की समस्या बन गयी. हालांकि, रविवार की दोपहर बाद 2:30 बजे से 45 मिनट के लिए मोटर चलाया गया तो कुछ राहत मिली, लेकिन जलजमाव की समस्या जस की तस है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन