पटना : बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ मशाल जुलूस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2018 2:16 AM
पटना : आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पटना में मशाल जुलूस निकाल कर राज्य की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था का विरोध किया. पार्टी की पटना जिला कमेटी द्वारा कुम्हरार विधानसभा सचिव सुयश कुमार ज्योति के नेतृत्व में जुलूस निकला. मशाल जुलूस अशोक राजपथ के एनआईटी मोड़ से निकल कर कारगिल चौक तक पहुंचा. मौके […]
पटना : आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पटना में मशाल जुलूस निकाल कर राज्य की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था का विरोध किया. पार्टी की पटना जिला कमेटी द्वारा कुम्हरार विधानसभा सचिव सुयश कुमार ज्योति के नेतृत्व में जुलूस निकला. मशाल जुलूस अशोक राजपथ के एनआईटी मोड़ से निकल कर कारगिल चौक तक पहुंचा.
मौके पर पार्टी की पटना जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ रही है. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार मात्र चार सालों में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में इतना सुधार कर सकती है, तो डेढ़ दशक से बिहार की सुशासन सरकार आखिर क्या कर रही है. प्रदेश प्रवक्ता अमर प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार सही मायने में पहल नहीं करेगी तो पार्टी आंदोलन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










