घर के दरवाजे पर रखा बम फटा, पांच लोग जख्मी
मोतिहारी : गोविंदगंज थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव में विनोद पटेल के दरवाजे के पास प्लास्टिक में रखा बम गुरुवार को फट गया. इस हादसे में पांच लोग जख्मी हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक,बम प्लास्टिक में करके घर के दरवाजे के समीप बने मवेशी के नाद के पास रखा गया था. अचानक बम फटने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 29, 2017 12:20 PM
मोतिहारी : गोविंदगंज थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव में विनोद पटेल के दरवाजे के पास प्लास्टिक में रखा बम गुरुवार को फट गया. इस हादसे में पांच लोग जख्मी हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक,बम प्लास्टिक में करके घर के दरवाजे के समीप बने मवेशी के नाद के पास रखा गया था. अचानक बम फटने से घर के पांच लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये. घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. इनमें टूना पटेल, कृष्णावती देवी, नेपाली (पांच वर्ष), मनीष (छह वर्ष) और रानी कुमारी (आठ वर्ष) शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए अरेराज रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले के जांच में जुटी है.
...
ये भी पढ़ें...
December 7, 2025 3:57 PM
December 7, 2025 2:47 PM
December 7, 2025 2:54 PM
December 7, 2025 2:08 PM
December 7, 2025 12:50 PM
December 7, 2025 1:04 PM
December 7, 2025 12:01 PM
December 7, 2025 11:51 AM
December 7, 2025 11:37 AM
December 7, 2025 11:06 AM
