बिहार में यूपी सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट! गंडक पर 761 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, जानिए क्या होंगे फायदे

Bihar News: बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर बड़ी सौगात मिलने जा रही है. बगहा के नौरंगिया के पास गंडक नदी पर 761 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा, जिससे खड्डा और बगहा के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा और आवागमन से लेकर पर्यटन तक को नई रफ्तार मिलेगी.

Bihar News: बिहार के बगहा पुलिस जिले के नौरंगिया के पास गंडक नदी पर जल्द ही एक भव्य पुल बनेगा. इस पुल के निर्माण पर 761 करोड़ रुपये खर्च होंगे. खास बात यह है कि पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कराया जाएगा. इस पुल के बनते ही उत्तर प्रदेश का खड्डा क्षेत्र सीधे बिहार के बगहा से जुड़ जाएगा. इससे दोनों राज्यों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.

खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि यूपी सरकार ने खड्डा से नौरंगिया को जोड़ने के लिए गंडक नदी पर पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है. जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह पुल वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा.

यूपी के 5 गांवों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

पुल के निर्माण से उत्तर प्रदेश के पांच गांवों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. ये गांव नौरंगिया क्षेत्र के पास स्थित हैं, लेकिन प्रशासनिक रूप से उत्तर प्रदेश में आते हैं. अब तक इन गांवों के लोगों को अपने ही मुख्यालय खड्डा पहुंचने के लिए बिहार के रास्ते नौरंगिया होकर जाना पड़ता था. इससे लोगों को काफी परेशानी होती थी.

यूपी के जिलों में आसानी से पहुंचेंगे बिहार के लोग

पुल बनने के बाद इन गांवों के लोगों को सीधे और आसान रास्ते से खड्डा पहुंचने की सुविधा मिलेगी. इससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी निगरानी और विकास कार्यों में आसानी होगी. सरकारी योजनाओं का लाभ अब तेजी से इन गांवों तक पहुंच सकेगा.

इस पुल का फायदा सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा. बिहार के लोगों को भी खड्डा और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आने-जाने में सहूलियत होगी. व्यापार, रोजगार और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा.

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन के लिहाज से भी यह पुल काफी अहम साबित होगा. उत्तर प्रदेश का सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य और बिहार का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) इस पुल से और करीब आ जाएंगे. यूपी और बिहार के अलग-अलग जिलों से पर्यटक इन जगहों तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी.

Also Read: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की डेट फाइनल, पूरे बिहार का दौरा कर कामकाज की जमीनी हकीकत देखेंगे सीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >