पवन सिंह का खेसारी पर बड़ा बयान, बोले- इस जीवन में मुलाकात न हो..., बर्थडे वीडियो पर सिंगर ने उड़ाया था मजाक

Pawan-Khesari Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की अनबन फिर चर्चा में है. एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने साफ कहा कि वह इस जीवन में खेसारी से मुलाकात नहीं करना चाहते.

Pawan-Khesari Controversy: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के बीच चल रही अनबन एक बार फिर चर्चे में है. इस बार खुद पवन सिंह ने खुलकर अपनी बात कही है. पटना में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि वे इस जीवन में खेसारी लाल से मुलाकात नहीं करना चाहते हैं.

जब पवन सिंह से सवाल किया गया कि क्या हाल के दिनों में उनकी खेसारी लाल से मुलाकात हुई है, तो उन्होंने जवाब दिया, “इधर तो नहीं हुई है. और मैं तो कहूंगा कि इस जीवन में न हो तो वही अच्छा है.” पवन सिंह के इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.

वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ विवाद

दरअसल, दोनों स्टार्स के बीच विवाद की शुरुआत हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो से हुई. 5 जनवरी को पवन सिंह का जन्मदिन था. इस मौके पर उनका केक काटते हुए एक वीडियो सामने आया. जिसमें वह लड़खड़ाते हुए नजर आए. वीडियो में एक महिला उनके पास खड़ी दिख रही है. जो उन्हें संभाल रही है. पवन सिंह महिला का हाथ पकड़कर केक काटते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

खेसारी लाल यादव ने कसा तंज

इसके बाद खेसारी लाल यादव ने बिना नाम लिए इस वीडियो पर तंज कसा. खेसारी का एक वीडियो सामने आया. जिसमें वे झूमते हुए एक्टिंग कर रहे हैं और कहते हैं, “मरले बा, मरले बा… बोल नहीं रहा, लेकिन हिल के बता दे रहा कि अंदर कुछ गइल बा.” इस वीडियो को पवन सिंह की मिमिक्री माना गया.

दोनों पटना में फिर भी मुलाकात नहीं

यहीं से दोनों स्टार्स के बीच जंग और तेज हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों हाल ही में पटना में मौजूद थे. खेसारी लाल यादव अपने गाने की लॉन्चिंग के लिए पटना आए थे. जबकि पवन सिंह भी किसी कार्यक्रम के सिलसिले में पटना में थे. इसके बावजूद दोनों की मुलाकात नहीं हुई.

‘कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं’

खेसारी लाल ने 5 जनवरी को स्टेज पर एक कार्यक्रम के दौरान भी तंज कसा. उन्होंने कहा, “कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं. मेरा शरीर देखिए, कैसे खड़ा है. उसका तो सिर्फ पैर खड़ा है, बाकी पूरा शरीर हिल रहा है.”

इस पूरे मामले की जड़ वही बर्थडे वीडियो बताया जा रहा है, जिसे पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वीडियो में पवन सिंह केक काटते समय संतुलन खोते दिखे, जिससे विवाद खड़ा हो गया. अब पवन सिंह के इस बयान के बाद साफ है कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच की दूरी और बढ़ गई है.

Also Read: कौन हैं IAS दीपक कुमार मिश्रा? IIT से निकलकर बने ‘ब्यूरोक्रेसी के बॉस’, जिन पर सीएम नीतीश करते हैं आंख मूंदकर भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >