Patna Meteorological Centre: बिहार में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार में 9 अगस्त से 11 अगस्त के बीच अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन तीन दिनों में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं है.
9 अगस्त को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
9 अगस्त को बिहार के पूर्वी हिस्से, सीमांचल और दक्षिण-पश्चिम इलाके में मौसम ज्यादा बदल सकता है. इस दिन सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दक्षिण-पश्चिम बिहार के कैमूर यानी भभुआ, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद में भी 9 अगस्त को येलो अलर्ट रहेगा. यहां भी बिजली चमकने और गरजने के साथ बारिश हो सकती है. पटना, नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में 9 अगस्त को कोई अलर्ट नहीं है.
10 अगस्त को पश्चिमी और मध्य बिहार में बदलेगा मौसम
10 अगस्त को बारिश और गरज-चमक का असर बिहार के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में ज्यादा दिखाई दे सकता है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, जमुई और बांका में 10 अगस्त को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. इन जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
11 अगस्त को सिर्फ 11 जिलों में अलर्ट
11 अगस्त को पश्चिमी बिहार के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल शामिल हैं. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर समेत बिहार के बाकी सभी जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं है. इन इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
पटना, आरा से लेकर मधुबनी तक, बिहार के इन शहरों को मिलने जा रहा नया बाइपास
