जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी, जिसके बाद आरपीएफ को सूचित किया गया.
मृतक की पहचान:
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार और जवान हरि ओम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया. मृतक की पहचान पार नवादा के दर्जी टोला निवासी कारू कुमार लाल (33 वर्ष) के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय बालमुकुंद लाल का पुत्र था. इस घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मानसिक रूप से था बीमार
मृतक के परिजनों ने बताया कि कारू कुमार लाल पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज भी कराया जा रहा था. बुधवार की सुबह वह घर से निकला था, इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है. नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.