नवादा में बेमौसम बारिश से शहरी जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बनीं झील

जिले में सोमवार को बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने अचानक कहर बरपा दिया है, जिससे शहरी जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

आंधी-पानी. आम की फसल को भारी नुकसान, जलजमाव ने खोली नप की पोल

सदर अस्पताल और मुख्य बाजारों में जलभराव, घरों में घुसा पानी तो थमी रफ्तार

प्रतिनिधि, नवादा नगर

जिले में सोमवार को बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने अचानक कहर बरपा दिया है, जिससे शहरी जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मूसलाधार बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कें झील में तब्दील हो गयीं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के चलते सदर अस्पताल, स्टेशन रोड, मेन रोड और विजय बाजार समेत कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे कई परिवार घरों में ही कैद होकर रह गये हैं. सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गयी है. खासकर ई-रिक्शा और बाइक चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों की दिनचर्या बाधित हुई. वहीं, इस बारिश का असर कृषि क्षेत्र पर भी साफ दिख रहा है. तेज हवाओं और बारिश के कारण आम की फसलों को लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है.

बारिश से जलजमाव, बढ़ी परेशानी

इससे किसानों में मायूसी का माहौल है और उन्हें आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है. नगर पर्षद की तैयारियों की भी इस बारिश ने पोल खोल दी है. नाले-नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे स्थिति और भी बदतर हो गयी. इधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जतायी है. ऐसे में प्रशासन के सामने स्थिति को संभालने की बड़ी चुनौती है, वहीं आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >