सकरी नदी के विष्णु नगर घाट पर छापेमारी, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी–विष्णु नगर स्थित सकरी नदी के बालू घाट से अवैध खनन के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है, वहीं मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गयी है.

फोटो कैप्शन – थाना में बालू समेत ट्रैक्टर जब्त प्रतिनिधि, गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी–विष्णु नगर स्थित सकरी नदी के बालू घाट से अवैध खनन के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है, वहीं मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गयी है.थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णु नगर घाट से अवैध रूप से बालू का खनन कर ट्रैक्टर में भरकर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही वे एएसआइ रामबली प्रसाद के साथ मौके पर छापेमारी के लिए रवाना हुए. जैसे ही पुलिस वाहन घाट के पास पहुंची, बालू लदे ट्रैक्टर का चालक भागने लगा. बताया गया कि चालक ट्रैक्टर को कुंडा गांव के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी.थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी गयी है. खनन विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JAVED NAJAF

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >