दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या में तीन आरोपित गिरफ्तार

रोह पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

रोह पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर किया खुलासा समरैठा गांव के बधार में 16 फरवरी की रात हुई थी घटना खेत पटवन करने गयी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर धारदार हथियार कर दी हत्या एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, दो आरोपितों की तलाश जारी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. रोह थाना क्षेत्र के समरैठा गांव के बधार में महिला अनीता देवी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना में 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपित समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक विधि निरुद्ध बालक शामिल है. अब दो अज्ञात अपराधियों की पुलिस तलाश कर रही है. इसकी जानकारी बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अभिनव धीमान ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 16 फरवरी की देर रात रोह थाना अंतर्गत एक महिला का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी. एसएफएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था. एसएफएल टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच की थी. मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के समरैठा गांव की अनीता देवी के रूप में हुई थी. एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता की देखते हुए सदर एसडीपीओ वन हुलास कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गयी. एसआइटी ने विभिन्न बिंदुओं समेत अन्य तकनीकी मदद से उक्त गांव निवासी जवाहर यादव के बेटे दिलीप यादव को गिरफ्तार किया, जिससे खलिहान की जमीन तथा गौशाला की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने चार अन्य लोगों के सहयोग से दुष्कर्म समेत हत्या की घटना को अंजाम दिया था. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक समरैठा गांव निवासी मुसहरी राजवंशी का बेटा रामस्वरूप राजवंशी तथा एक विधि निरुद्ध बालक शामिल है. रोह थाने में दर्ज कांड संख्या-59/26 के तहत दो अज्ञात की तलाश पुलिस कर रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद उन्होंने बताया कि दुष्कर्म तथा हत्या की घटना में कुल पांच लोगों शामिल थे. इन तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार मुख्य आरोपित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. आरोपित के अनुसार, देर रात खेत पटवन कर रही महिला को घेर कर दुष्कर्म किया था. उसके बाद लोहे की खंती से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था. मृतका की साड़ी से गले में फंदा भी लगाया गया था. ऐसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो पायेगी. एसपी ने बताया कि हत्याकांड में उपयोग लोहे की खंती, मुख्य आरोपित के खून से सने कपड़े तथा मृतका के हाथ की चूड़ी, मंगलसूत्र सहित कई अन्य समान को पुलिस ने जब्त किया है. इस घटना का कारण फिलहाल पुलिस को जमीन विवाद बताया जा रहा है. बता दें कि घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >