वर्षों से बंद पड़ी है पानी टंकी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ

प्रखंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए बनायी गयी पानी टंकी वर्षों से बंद पड़ी है और केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है.

मेसकौर. प्रखंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए बनायी गयी पानी टंकी वर्षों से बंद पड़ी है और केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. निर्माण के बाद से अब तक टंकी से नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, टंकी बनने से क्षेत्र में पानी की समस्या खत्म होने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक इसका कोई फायदा नहीं मिला. खासकर गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द टंकी को चालू कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >