गोविंदपुर में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, चरित्र निर्माण का दिया गया संदेश

गायत्री मंदिर परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चरित्र निर्माण व आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

गायत्री मंदिर में ब्रह्माकुमारी संस्था का आयोजन, बीडीओ व सीओ ने किया उद्घाटन

फोटो कैप्शन – दीप प्रज्वलित करते बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष.

प्रतिनिधि, गोविंदपुर

गोविंदपुर बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चरित्र निर्माण व आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार, ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी व प्रतिमा दीदी ने दीप प्रज्वलित कर किया.

चित्रों से दिया सकारात्मकता का संदेश

प्रदर्शनी में विभिन्न आध्यात्मिक चित्रों के माध्यम से नैतिक मूल्यों, मानवीय गुणों. सकारात्मक सोच, नशामुक्ति और पारिवारिक संस्कारों का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में बताया गया कि समाज में शांति स्थापित करने के लिए चरित्र निर्माण आवश्यक है. बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में गिरते नैतिक मूल्यों के बीच ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करते हैं. सीओ संजीव कुमार ने कहा कि आध्यात्मिकता से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में भाईचारा बढ़ता है.

चरित्रवान समाज से ही अपराध मुक्ति संभव

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने जोर देते हुए कहा कि चरित्रवान समाज से ही अपराध मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है. उन्होंने लोगों से नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील की. ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों के साथ अजय कुमार व रोहित कुमार उर्फ गुड्डू मालाकार ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि आत्मा एक अविनाशी ज्योतिबिंदु स्वरूप है. मन, बुद्धि और संस्कार इसकी तीन शक्तियां हैं. जो भृकुटी के बीच निवास करती हैं.

स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

संस्था द्वारा बताया गया कि समाज में जागरूकता और नैतिक शिक्षा के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन किये जाते हैं. कार्यक्रम के समापन पर सभी मुख्य अतिथियों को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी काफी सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Javed najaf

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >