मगही भाषा मगध के शान हे, हमर पहचान हे, ऐकरा सम्मान मिले के चाही : डॉ संतोष

Nawada news. मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह व महासचिव उदय शर्मा ने बिहार सरकार के मंत्री व एनडीए सरकार के घटक दल हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन से शिष्टाचार मुलाकात कर मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने सहित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा.

मगही मगध नागरिक संघ ने मंत्री को सौंपा पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन कैप्शन- ज्ञापन सौंपते संघ के सदस्य. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह व महासचिव उदय शर्मा ने बिहार सरकार के मंत्री व एनडीए सरकार के घटक दल हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन से शिष्टाचार मुलाकात कर मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने सहित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर मंत्री ने मगहीय अंदाज में कहा कि मगही भाषा मगध के शान हे, हमर पहचान हे, ऐकरा सम्मान मिले के चाही. उन्होंने कहा कि मगही मगध नागरिक संघ बंगाल से लेकर देश भर में मगही की महक को बिखेर रहे हैं, जो बहुत ही सराहनीय और अनुकरणीय है. हमारे पार्टी के संरक्षक और हमारे अभिवावक केंद्रीय मंत्री जीतनराम माझी भी हर जगह चाहे वह सदन में हो या जनसभा, अपनी मातृभाषा मगही में ही बात रखते हैं. वह भी मगही आंदोलन के समर्थन में हमेशा रहे हैं और मैं भी इसका समर्थन करता हूं. इसके लिए मैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से उनका ध्यान आकर्षित करने की पुरजोर कोशिश करूंगा. मंत्री ने कहा कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को साथ लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उनके समक्ष मगही भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए मांग को लेकर जायेगा. इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह ने कहा कि मंत्री जी से बहुत ही सार्थक मुलाकात हुई है. मौके पर मंत्री की पत्नी इमामगंज की विधायक दीपा मांझी भी मौजूद थीं. उन्होंने भी इस मुहिम का समर्थन किया. संघ अपने स्थापना काल से ही मगही आंदोलन के लिए राजनीति संरक्षण के वास्ते मगध के मत्री, विधायक, सांसद से मिलकर उनका समर्थन लेने का प्रयास करता रहता है. उसी क्रम में इनसे मिलकर समर्थन लिया है और हमलोगों को उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में मगही आंदोलन के लिए कुछ अच्छा होगा. इस मौके पर शहनवाज खान, पन्ना लाल, अशोक मांझी, समीमा नसरिन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >