तालाब में मिला लापता छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Nawada News. पथरा इंग्लिश स्थित गोंनी पहाड़ी तालाब में शनिवार सुबह 14 वर्षीय किशोर वंशराज का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

शुक्रवार को स्कूल के बाद लापता हुआ था 14 वर्षीय वंशराज, शनिवार सुबह गोंनी पहाड़ी तालाब में मिला शव

लापता छात्र की संदिग्ध मौत पर सड़क जाम, परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की उठायी मांगआक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

प्रतिनिधि, नवादा नगर

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा इंग्लिश स्थित गोंनी पहाड़ी तालाब में शनिवार सुबह 14 वर्षीय किशोर वंशराज का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गुनावां डीह मोती बीघा निवासी संतोष कुमार सिन्हा के पुत्र के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के अनुसार, वंशराज शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा था. खोजबीन के दौरान पता चला कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पहाड़ी की ओर नहाने गया था. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देख परिजनों को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

सड़क जाम और हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है. घटना से नाराज ग्रामीणों ने गुनावां काली मंदिर के पास शव के साथ सड़क जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक चले इस जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा. आक्रोशित लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. नगर थाना इंस्पेक्टर उमानाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >