नारदीगंज बाजार में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह बड़ी देवी प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के सातवें दिन वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा. वाराणसी के यज्ञाचार्य समाधि बाबा व उनके 11 सहयोगी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बड़ी देवी समेत अन्य देवी-देवताओं का नगर भ्रमण कराया. इस दौरान ढोल-बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ”जय माता दी” का उद्घोष करते चल रहे थे. स्थानीय लोगों के अलावा सुदूर इलाकों से आये भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया. मुख्य यजमान के रूप में संदीप कुमार व रानी देवी व प्रवेश राम व रेशम देवी ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की. रात्रि में वाराणसी की कथावाचिका किशोरी कृष्ण नंदनी ने संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का सुंदर व्याख्यान किया. वहीं, वृंदावन से आये कलाकारों ने रासलीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा विवाह उत्सव का उत्कृष्ट मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर विनय कुमार साव, कृष्णदेव चक्रवर्ती, राजीव रंजन, संजय कुमार गुप्ता, अमित साव, अखिलेश यादव, अजय यादव, महेंद्र शाह, सुजीत कुमार, बच्चू साव व रंजीत कुमार विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.