नवादा में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यवसायी की मौत, चालक फरार

Nawada News : नवादा में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Nawada News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नहर के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यवसायी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. मृतक की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के डाक बंगला इंग्लिश गांव निवासी राजकुमार साव के 45 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

आवश्यक कार्य से नवादा आ रहे थे व्यवसायी

बताया जाता है कि राकेश कुमार गिरियक में पोल्ट्री फार्म से संबंधित दुकान चलाते थे. बुधवार को वह बाइक से किसी आवश्यक कार्य के सिलसिले में नवादा आ रहे थे. इसी दौरान नहर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

Also Read : सासाराम में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है.

Also Read : कोचस प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >