स्कॉर्पियो से शराब बरामद कैप्शन – जब्त स्कॉर्पियो और गिरफ्तार लोगों के साथ उत्पाद बल. प्रतिनिधि, रजौली बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को एक स्कॉर्पियो (जेएच05सीयू 6778) की जांच के दौरान उसमें सवार छह युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. तलाशी लेने पर वाहन की सीट के नीचे से शराब की बोतलें भी बरामद की गयीं. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार युवक झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं और बिहार में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे. पकड़े गये आरोपितों में सुमित पासवान, अनिल पंडित, चंदन यादव, संतोष नाग, भोला साव और मिथिलेश यादव शामिल हैं. ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
झारखंड से बिहार आ रहे छह बाराती गिरफ्तार, नशे में धुत थे सभी
Nawada News. बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.
