मैरेज हॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Nawada News. रजौली एनएच-20 किनारे महादेव मोड़ के समीप स्थित केजीएस मैरेज हॉल में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी.

महादेव मोड़ स्थित केजीएस मैरेज हॉल की ऊपरी मंजिल पर हुआ हादसा

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, जनहानि टली, पर डिजिटल जेनरेटर व सोलर पैनल जलेकैप्शन- आग पर काबू पाते अग्निशमनकर्मी. – घटना के बाद सफाई में जुटे लोग. – बाहर से मैरेज हॉल का फोटो.

प्रतिनिधि, रजौली

रजौली एनएच-20 किनारे महादेव मोड़ के समीप स्थित केजीएस मैरेज हॉल में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. इस घटना में हॉल की ऊपरी मंजिल पर स्थित कंट्रोल रूम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि आग सुबह के समय लगी जब हॉल खाली था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. अगलगी की घटना मैरेज हॉल की सबसे ऊपरी मंजिल पर बने सोलर पैनल कंट्रोल रूम में हुई. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण सबसे पहले इन्वर्टर में आग लगी, जिसने देखते ही देखते वहां रखी चार बड़ी बैटरियों और अन्य सामानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान मैरेज हॉल का एक डिजिटल जेनरेटर भी शॉर्ट सर्किट की चपेट में आकर खराब हो गया. मंगलवार सुबह करीब सात बजे मैरेज हॉल के मालिक सुरेंद्र कुमार ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही सब ऑफिसर निर्भय कुमार के नेतृत्व में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने संकीर्ण सीढ़ियों से होते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अभियान में सुरेंद्र शर्मा, मनीष कुमार, टुन्ना गुप्ता सहित दर्जनों अग्निशमन कर्मी शामिल रहे.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त

रजौली के मैरेज हॉलों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी का मामला एक बार फिर गरमा गया है. फायर ऑफिसर रवींद्र राम ने बताया कि संचालकों को कई बार अग्निसुरक्षा के मानकों का पालन करने की हिदायत दी गयी है, लेकिन मुनाफा कमाने के चक्कर में सुरक्षा को दरकिनार किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >