हिसुआ में छह दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, छात्राओं ने दिखाए हुनर

Nawada News : हिसुआ के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में 6 दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Nawada News : प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, हिसुआ में भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त संटू कुमार, रवि राय, वीरेंद्र, उमाचरण भगत एवं उमा शंकर राजवंशी ने छात्राओं को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया.

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

स्काउट शिक्षिका सुमन कुमारी वर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर के दौरान सीखे गए विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया. छात्राओं के प्रदर्शन को उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहा.

स्काउट-गाइड अनुशासन, सेवा और देशभक्ति की भावना सिखाता है

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन, सेवा और देशभक्ति की भावना विकसित करता है. उन्होंने छात्राओं से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा

प्रशिक्षण से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास

मंच संचालन कर रहे वरीय शिक्षक डॉ. राजेश कुमार ने भी शिविर की सफलता की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में स्वास्थ्यवर्धन के साथ-साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. ऐसे प्रशिक्षण बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं सहित शिविर में भाग लेने वाली सैकड़ों छात्राओं को स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न मिलने पर छात्राओं में उत्साह देखा गया.

शिक्षकों के प्रति जताया आभार

विद्यालय के भौतिक विज्ञान के शिक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया.

शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

मौके पर डॉ. ब्रजनंदन प्रसाद, राजीव गौरव, कंचन कुमारी, कृष्ण कुमार सिंह, पशुपति कुमार निगम, त्रिसिका, नेहा, योषिता, गुड़िया कुमारी एवं परिचारी मनीष, भोला कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा में जीएसटी भुगतान में प्रथम रहे आरडीए के राजीव सिन्हा व दाऊद खान, द्वितीय मंजू श्री को भी मिला सम्मान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >