राजस्व महा-अभियान शिविर में जमाबंदी और आवेदन प्रपत्र की प्रति लेने उमड़े लोग

NAWADA NEWS.राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले राजस्व महा-अभियान की शुरुआत शनिवार को सोनसा पंचायत से हुई

प्रतिनिधि, हिसुआ

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले राजस्व महा-अभियान की शुरुआत शनिवार को सोनसा पंचायत से हुई .रविवार को अंचल के सोनसा पंचायत मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन सोनसा में बांटे जा रहे जमाबंदी और आवेदन प्रपत्र की प्रति लेने लोग उमड़े. शनिवार को भी शिविर में लोगों की अच्छी उपस्थिति रही. सोनसा पंचायत के सोनसा मौजा का प्रपत्र बांटा गया. सीओ डॉ. सुमन सौरभ, बीडीओ देवानंद कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह आदि भी उपस्थित रहे. शिविर में प्रतिनियुक्त राजस्वकर्मी मृत्युंजय कुमार, अमीन मुस्कान परवीन, विष्णु शक्ति आदि उपस्थित थे. बता दें कि गठित टीम जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र देने के अभियान में जुट गये हैं. सीओ डॉ. सुमन सौरभ के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी और रविवार की छुट्टी में भी काम जारी रहा. बता दें कि पंचायत और मौजावार महाअभियान 20 सितंबर तक चलेगा. भू-स्वामियों को आवेदन की प्रति को साक्ष्य के साथ भरकर तय तिथि को लगाये जाने वाले हल्के के राजस्व विशेष शिविर में जमा करना है. सीओ डॉ. सुमन सौरभ ने बताया कि जमीन के अभिलेखों की अशुद्धियों को दूर करने में तेजी लाने व इसे अपडेट करने के उद्देश्य से महा-अभियान का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KR BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >