जनता दरबार में उठे आवास, पेंशन और फसल क्षति के मुद्दे

NAWADA NEWS.प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी.

गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, 13 मामलों में एक का निष्पादन

फ़ोटो कैप्शन – जनता दरबार में पहुंचे फरियादी

प्रतिनिधि, गोविंदपुर

प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी.जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जंगली सूअर व नीलगाय से फसलों को हो रहे नुकसान, नाली-गली निर्माण, पेंशन भुगतान में हो रही परेशानी, दो राशन कार्ड से जुड़ी गड़बड़ी सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों को उठाया. फरियादियों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण उन्हें रोजमर्रा के जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के कर्मियों को समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तर पर ही हो, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े.जनता दरबार में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. बीडीओ ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान तुरंत संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निबटाया जायेगा.जनता दरबार के सफल आयोजन से ग्रामीणों में संतोष देखा गया. लोगों ने उम्मीद जतायी कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा. प्रशासन की इस पहल को आम जनता ने सराहा और भविष्य में भी नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JAVED NAJAF

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >