राजीव कुमार उर्फ राजु शर्मा हत्याकांड का खुलासा, 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड के छह घंटे के भीतर मुख्य आरोपित गिरफ्तार

राजीव कुमार उर्फ राजू शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा हत्याकांड के छह घंटे के भीतर मुख्य आरोपित गिरफ्तार मारपीट में जख्मी राजू की इलाज के दौरान हो गयी थी मौत प्रतिनिधि, अकबरपुर अकबरपुर थाना क्षेत्र के चर्चित राजीव कुमार उर्फ राजू शर्मा हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया. इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी. हालांकि, पुलिस अधीक्षक सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके. उनके निर्देश पर अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि 15 मई की रात करीब 10 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर राजू शर्मा के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी थी. वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. परिजन पहले उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर ले गये थे, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा और बाद में पटना रेफर किया गया था. इलाज के दौरान 18 मई को उनकी मौत हो गयी थी. मृतक के भाई के लिखित आवेदन पर अकबरपुर थाना कांड संख्या 204/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. इस मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गयी. तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर घटना में संलिप्त मुख्य आरोपित सुबोध कुमार को सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के जरहैया गांव से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित का आपराधिक इतिहास पुलिसिया पूछताछ के दौरान आरोपित ने आपसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की. आरोपित की पहचान सुबोध कुमार, ग्राम पैजुना थाना अकबरपुर, जिला नवादा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर शराबबंदी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >