प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल से किया सम्मानित

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. शिक्षा विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशन में इंटर विद्यालय आंती कादिरगंज के महात्मा गांधी हॉल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के पूर्व सप्ताह में पूरे जिले के सभी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर क्विज, पेंटिंग, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार की देखरेख में हुई. संचालन डाॅ ममता शर्मा व शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा के द्वारा किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. क्विज प्रतियोगिता में दीपशिखा प्रथम स्थान, सिमरन कुमारी द्वितीय स्थान व निर्मला कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. पेंटिंग में सना परवीन प्रथम स्थान, रुकैया परवीन द्वितीय स्थान, मुन्नी कुमारी तृतीय स्थान, कोमल कुमारी चतुर्थ स्थान, आफरीन पंचवें स्थान पर रही. इस कार्यक्रम में डॉ ममता शर्मा की ओर से गुड टच एवं बैड टच की जानकारी सभी बालिकाओं को दी गयी. मौके पर प्रतिभा कुमारी, कुमार अनिल किशोर, शिव कुमार प्रसाद, प्रबोध कुमार पांडे आदि लोगों ने संयुक्त रूप से सभी विजेताओं को पुरस्कार शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया. साथ ही सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट और टोपी देकर सम्मानित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >