PM श्री योजना के तहत स्कूल शिफ्टिंग का विरोध, प्रदर्शन के बाद DEO ने लगाई रोक

Nawada News : नवादा के अकबरपुर के राजकीयकृत मध्य विद्यालय की कक्षा 6 से 8 को इंटर विद्यालय में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया.

Nawada News : नवादा के अकबरपुर के राजकीयकृत मध्य विद्यालय की कक्षा 6 से 8 को इंटर विद्यालय में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया. छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रस्तावित शिफ्टिंग पर तत्काल रोक लगा दी.

स्कूल शिफ्टिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र और अभिभावक

पीएम श्री योजना के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, अकबरपुर की कक्षा 6 से 8 को 4 जुलाई से इंटर विद्यालय, अकबरपुर में स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

‘ऐतिहासिक विद्यालय का अस्तित्व खत्म हो जाएगा’

प्रदर्शनकारी कौशल पांडेय ने कहा कि यदि कक्षा 6 से 8 को दूसरे विद्यालय में भेज दिया गया तो राजकीयकृत मध्य विद्यालय केवल प्राथमिक विद्यालय बनकर रह जाएगा. इससे आजादी से पहले स्थापित इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान का अस्तित्व प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यह विद्यालय अपना शताब्दी वर्ष भी मनाने जा रहा है.

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

धरना दे रहे लोगों ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा और आवागमन को देखते हुए उन्हें दूसरे परिसर में भेजना उचित नहीं होगा. इससे छात्राओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पीएम श्री योजना पर नहीं, शिफ्टिंग पर है आपत्ति

ग्रामीणों ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करना है. योजना का स्वागत है, लेकिन इसके नाम पर पुराने और ऐतिहासिक विद्यालयों की पहचान समाप्त करना उचित नहीं है.

DEO ने तत्काल लगाई रोक, एक सप्ताह में जांच का आश्वासन

धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और प्रस्तावित शिफ्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की घोषणा की. उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच कर सभी पक्षों पर विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता कौशल कुमार पांडे, सोनू पांडे, अंजली कुमारी, दीप्ति कुमारी, शिखा कुमारी, साइना खातून, सोनी कुमारी, कंचन कुमारी, शमा परवीन, नेहा कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, हर्षित कुमार, संदीप कुमार, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Also Read : नवादा में नाबालिग को शादी की नीयत से भगाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >