शौच के लिए गये अधेड़ की गोपालपुर डैम में डूबने से मौत

NAWADA NEWS.रजौली थाना क्षेत्र की चितरकोली पंचायत क्षेत्र के गोपालपुर डैम में रविवार की सुबह शौच के दौरान एक अधेड़ की मौत डूबने से हो गयी. मृतक की पहचान गढ़ दिबौर गांव निवासी स्व. बृहस्पति सिंह के 52 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह के रूप में हुई है.

ठंड के कारण लोगों को देर से मिली डूबने की जानकारी

मृतक की पहचान गढ़ दिबौर गांव निवासी सुरेश सिंह के रूप में हुई

फोटो कैप्शन – डैम से शव को निकालते ग्रामीण.

प्रतिनिधि, रजौली

रजौली थाना क्षेत्र की चितरकोली पंचायत क्षेत्र के गोपालपुर डैम में रविवार की सुबह शौच के दौरान एक अधेड़ की मौत डूबने से हो गयी. मृतक की पहचान गढ़ दिबौर गांव निवासी स्व. बृहस्पति सिंह के 52 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह के रूप में हुई है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह रविवार की सुबह लगभग 7 बजे घर से डैम के किनारे शौच के लिए गया था. डैम के पानी में हाथ धोने के दौरान पैर फिसल जाने से डूबने के कारण सुरेश सिंह की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने कहा कि ठंड के कारण डैम की तरफ गांव के लोगों का आना जाना काफी कम होता है, इसलिए लोगों को डूबने की जानकारी देरी से मिली. जबतक ग्रामीण उसे बचाने के लिए डैम के समीप आये, तबतक सुरेश सिंह की मौत हो चुकी थी. सुरेश सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटी को छोड़ गये हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि सुरेश सिंह चितरकोली पंचायत के वार्ड संख्या 6 में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह एक व्यक्ति की डैम में डूबने से मौत होने की सूचना मिली. सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित एसआइ संगीता कुमारी को पुलिस बलों के साथ भेजा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >