नवादा सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग में हर दिन हो रही 30 नॉर्मल डिलीवरी, 16 बेड कराए गए हैं उपलब्ध

नवादा सदर अस्पताल प्रसूति विभाग में हर दिन दर्जनों गर्भवती महिलाओं को 30 नॉर्मल डिलीवरी और 16 बेड की सुविधा प्रदान की जा रही है. सभी इलाज निःशुल्क हैं, साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श भी दिया जा रहा है.

नवादा सदर अस्पताल में प्रतिदिन दर्जनों गर्भवती महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. दिए गए विभागीय जानकारी के अनुसार प्रतिदिन वर्तमान समय में 25 से 30 महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी कराई जा रही है. वहीं 5 से 7 महिलाओं का सिजेरियन भी किया जा रहा है. यह सारी सुविधाएं सभी मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद होते हैं. वहीं प्रसूति विभाग में गर्भवती महिलाओं के लिए 16 बेड उपलब्ध कराया गया है.

प्रसूति विभाग में सुविधाएं हैं उपलब्ध

सदर अस्पताल प्रशासन के द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए सारे सुविधा उपलब्ध है. वही प्रसव के लिए नॉर्मल डिलीवरी के साथ-साथ सिजेरियन ऑपरेशन की भी सुविधा उपलब्ध है. मरीजों को सदर अस्पताल प्रशासन के द्वारा सभी मरीजों को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है. प्रसूति विभाग में 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ के साथ साथ सफाई कर्मी व अन्य कर्मी उपलब्ध होते हैं. सदर अस्पताल में अनेकों तरह की गर्भ निरोधक दवाइयां व जानकारी उपलब्ध करायी जाती है. सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं.

परिवार नियोजन की दी जा रही है सलाह

सभी गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित बातों की जानकारी उपलब्ध करायी जाती है. साथ ही गर्भ निरोधक दवाइयां, माला डी, माला एन, कॉपर, छाया, कंडोम व अन्य प्रकार की बातों की जानकारी उपलब्ध करायी जाती है. परिवार कल्याण सलाहकार शैलेश सिंह ने बताया कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं. वहीं जीएनएम के रीता कुमारी के द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है.

ड्यूटी पर मौजूद दिखे कर्मी

प्रसूति विभाग में ड्यूटी पर सभी कर्मी मौजूद दिखे. वहीं जिस - जिस बेड पर मरीज थे, उन सभी बेड पर बेडशीट भी बिछी हुई थी. वहीं यह भी देखने को मिला कि वार्ड के अंदर सफाई कर्मी वार्ड के अंदर सभी जगहों पर सफाई करते नजर आये. वहीं ड्यूटी के दौरान नर्सिंग स्टॉफ ममता, सुलेखा कुमारी, अनमोला कुमारी, डॉक्टर ललिता के साथ साथ ड्यूटी पर अन्य कर्मी मौजूद थी.

ड्यूटी रूम में दिखा सुविधाओं का अभाव

एक ओर जहां प्रसूति विभाग में 24 घंटे, 365 दिन स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा ड्यूटी करायी जा रही है. वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों के ड्यूटी रूम में सुविधाओं का अभाव दिखा. ड्यूटी रूम में पंखे तो लगे हैं, पर नाम के. वहीं कूलर भी उपलब्ध है पर रखरखाव नहीं. कर्मियों का कहना था कि हमलोगों को दिन रात ड्यूटी करनी होती है. लेकिन इस गर्मी के मौसम में न तो एसी है और न कोई और पर्याप्त व्यवस्था. गर्मी के कारण काफ़ी दिक्कत होती है.

क्या कहते हैं आंकड़े

महीनाजन्मे बच्चों की संख्या
अप्रैल496
मई521
जून499
जुलाई687

क्या कहते हैं मरीज

अभी तबीयत ठीक नहीं लग रहा है. डॉक्टर दवाई दिये हैं. समय समय पर जांच के लिए भी आते रहते हैं. डॉक्टर बोले हैं कि अभी आपको यहीं रहना है. किसी भी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं हो रही है. - गुलाबी देवी, पति शैलेन्द्र मांझी, स्टील नगर
गुलाबी देवी, पति शैलेन्द्र मांझी, स्टील नगर | Prabhat Khabar Network
समय-समय पर डॉक्टर जांच के लिए आते रहते हैं. समय-समय पर नाश्ता, खाना और दवाई उपलब्ध करायी जा रही है. बच्चा भी स्वस्थ है. डॉक्टर्स बोले हैं अभी यहीं रहने के लिए. संध्या कुमारी, पति वीरेंदर कुमार, तारोपुर
डिलीवरी के लिए वाइफ को सदर अस्पताल लाया था. नार्मल डिलीवरी हुई है. जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई है. समय पर सभी उपचार हुआ है और आज हमें यहां से छुट्टी मिल गई है. नईमा खातून, पति सविर सल्लमी, मस्तानगंज.
नईमा खातून, पति सविर सल्लमी, मस्तानगंज. | Prabhat Khabar Network

क्या कहते हैं अधिकारी

सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार मरीजों को सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही हैं. मरीज को उनके आवश्यकता के अनुसार उनका इलाज किया जाता है. मरीजों के लिए प्रसूति विभाग में ही बेड का इंतजाम किया गया है. वहीं उनके होने वाले नवजात शिशुओं की देखरेख के लिए सारी सुविधा उपलब्ध है. मरीजों की देखरेख के लिए डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टॉफ हमेशा मौजूद होती हैं. - डॉ विनोद कुमार चौधरी, सीएस, नवादा
डॉ विनोद कुमार चौधरी, सीएस, नवादा | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >