रजौली बीडीओ ने किया जनगणना कार्यों का निरीक्षण, त्रुटिहीन डेटा संकलन का दिया निर्देश

रजौली प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव झा ने सोमवार को क्षेत्र का सघन दौरा कर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया.

रजौली प्रखंड में 320 प्रगणक और 35 सुपरवाइजर तैनात, घर-घर जाकर जुटा रहे आंकड़े नजरी नक्शा और नंबरकरण कार्य का लिया जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी प्रतिनिधि, रजौली राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाले महत्वपूर्ण अभियान ”जनगणना-2026-27” को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गयी है. इसी कड़ी में रजौली प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव झा ने सोमवार को क्षेत्र का सघन दौरा कर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया. अमावां गांव पहुंचे बीडीओ ने न केवल फाइलों का अवलोकन किया, बल्कि मौके पर मौजूद सुपरवाइजर ललन कुमार और प्रगणकों से सीधा संवाद कर डेटा प्रविष्टि की बारीकियों को समझा. निरीक्षण के दौरान केंद्र पर नजरी नक्शा तैयार करने, घरों के नंबरकरण और परिवारों की लिस्टिंग का कार्य सुचारू रूप से चलता पाया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. प्रखंड में इस महाभियान को त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. वर्तमान में रजौली प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में कुल 320 प्रगणक और 35 सुपरवाइजर तैनात किये गये हैं, जो घर-घर जाकर आंकड़ों का संकलन कर रहे हैं. बीडीओ संजीव झा ने फील्ड में तैनात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कार्य में रत्ती भर भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास के खाके का आधार है, इसलिए पारदर्शिता और समयबद्धता इस मिशन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रगणकों को तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान और स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर सटीक जानकारी जुटाने के लिए भी प्रोत्साहित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >