आधा दर्जन शराब भट्ठियां ध्वस्त,10 हजार लीटर महुआ घोल को किया नष्ट

NAWADA NEWS.रजौली थाना क्षेत्र में शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने रविवार को कार्रवाई कर भट्ठियों के साथ अर्द्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट कर दिया .

जमुनदाहा व झराही के जंगलों में पुलिस ने की कार्रवाई फोटो कैप्शन – जंगल में संचालित शराब भट्ठियों को ध्वस्त करती पुलिस प्रतिनिधि, रजौली रजौली थाना क्षेत्र में शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने रविवार को कार्रवाई कर भट्ठियों के साथ अर्द्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट कर दिया .थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने हरदिया पंचायत के जमुनदाहा व झराही के घने जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जंगली इलाकों में छिपाकर संचालित किये जा रहे लगभग आधा दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 10 हजार लीटर अर्धनिर्मित महुआ घोल को बरामद कर उसे स्थल पर ही बहाकर नष्ट कर दिया. साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न उपकरणों और संसाधनों को भी नष्ट किया गया. इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए थानाध्यक्ष के साथ एएसआइ अमित कुमार, एएसआइ सत्यदेव प्रसाद,एएसआइ पवन कुमार,एएसआइ केके झा और एएसआइ संजय यादव के साथ पुलिसबलों की एक विशेष टीम गठित की गयी थी. बता दें कि तीन दिन पहले फरका बुजुर्ग पंचायत के घने जंगली क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 15 हजार लीटर शराब को नष्ट करते हुए आधा दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >