रामनवमी पर्व को लेकर फ्लैग मार्च

शोभायात्रा में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

शोभायात्रा में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील प्रतिनिधि, हिसुआ. रामनवमी पर्व को शांति व सौहार्द के माहौल में मनाने और विधि-व्यवस्था को बेहतर रखने को लेकर हिसुआ में पुलिस ने मार्च निकाला. थानाध्यक्ष मृत्युंजय के नेतृत्व में हिसुआ थाना से मार्च शुरू हुआ, जो प्रखंड के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया. नगर के अंदर बाजार, महादेव मोड़, नरहट रोड, गया जी, राजगीर और नवादा रोड और ग्रामीण क्षेत्रों में दोना, तुंगी, मंझवे, बस्ती बिगहा, हदसा, दोना आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. बता दें कि हिसुआ में कल निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन शांति व्यवस्था की पूरी कोशिश कर रहा है. मार्च में एसआइ शैलेश कुमार, सुमन कुमार, संजय सिंह, नवल किशोर सिंह, गोरेलाल समेत थाने के पुलिसकर्मी रहे. थानाध्यक्ष ने कहा कि हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी. संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वाले और भड़काउ पोस्ट डालने वालों को पुलिस चिह्नत कर कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KR BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >