अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त, चालक व धंधेबाज फरार जब्त ट्रैक्टर पर करीब 5.50 लाख की जुर्माना।

NAWADA NEWS.अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर खनन विभाग ने पांच बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. लेकिन मौका पाकर ट्रैक्टर चालक सहित अन्य धंधेबाज भाग निकले.

जब्त ट्रैक्टर पर करीब 5.50 लाख रुपये लगाया गया जुर्माना

प्रतिनिधि,नवादा कार्यालय

अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर खनन विभाग ने पांच बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. लेकिन मौका पाकर ट्रैक्टर चालक सहित अन्य धंधेबाज भाग निकले. जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया. वहीं हिसुआ थाना क्षेत्र के तिलैया नदी से अवैध बालू खनन कर परिवहन करते फुलवरिया गांव के पास से तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. यहां भी छापेमारी दल से घिरे देख ट्रैक्टर चालक सहित अन्य धंधेबाज फरार हो गये. इस बारे में खनन निरीक्षक संतोष प्रकाश झा ने बताया कि सकरी नदी और तिलैया नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन करते पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है, लेकिन सभी धंधेबाजों फरार हो गये है. अवैध खनन व परिवहन और भंडारण के तहत संबंधित थाने में ट्रैक्टर और चालक सहित मालिक की विरोध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के साथ प्रति ट्रैक्टर बालू लदे सीएफटी की हिसाब से करीब 5.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है.

लगातार कार्रवाई के बाद नहीं थम रहा अवैध बालू खनन

गौरतलब है कि जिले की विभिन्न नदियों से अवैध रूप से बालू खनन लगातार किसी न किसी रूप में की जा रही हैं, जबकि इस पर काबू के लिए खनन विभाग छापेमारी कर ट्रैक्टर और अवैध धंधेबाजों की विरोध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई भी करती है. पिछले दिनों भी इस स्टेशन रोड में ही खनन विभाग को देखते ही ट्रैक्टर चालू स्थिति में ही छोड़कर चालक कूद कर फरार हो गया था. जिसका परिणाम हुआ कि ट्रैक्टर सीधे एक दुकान में घुस गया. इन दोनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए दिन दुर्घटना भी होते रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >