संघ के शताब्दी वर्ष पर हुई जनसंगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण पर बल
Nawada news. नगर पर्षद के पांचू कचहरी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में नगर की प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
संघ के शताब्दी वर्ष पर हुई जनसंगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण पर बल
आर्य समाज मंदिर में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद, सामाजिक चुनौतियों पर हुई चर्चासह प्रांत प्रचार प्रमुख ने जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज का दिया संदेश
कैप्शन- प्रमुख जनगोष्ठी में शामिल लोग.
प्रतिनिधि, हिसुआ
नगर परिषद के पांचू कचहरी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में नगर की प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित इस संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्धजनों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दक्षिण बिहार के सह प्रांत प्रचार प्रमुख निखिल कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए खंड संघचालक जयनारायण प्रसाद ने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से राष्ट्र साधना और सेवा में लगा है. समाज के सहयोग से यह यात्रा गौरवशाली बनी है और आज पूरे विश्व में हिंदू दर्शन को स्वीकार किया जा रहा है. सामूहिक पुरुषार्थ से नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास हुआ है.
पर्यावरण और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार
मुख्य वक्ता निखिल कुमार ने राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान चुनौतियों से अवगत कराया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमें प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा, जल संरक्षण पर ध्यान देना होगा और अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा. इसके अलावा उन्होंने मोबाइल के गलत इस्तेमाल के प्रति भी लोगों को सचेत किया और जागरूक समाज बनाने के लिए प्रमुख नागरिकों से आगे आने की अपील की.
प्रमुख लोगों की रही मौजूदगी
संगोष्ठी के दौरान उपस्थित जनों ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए. कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर कार्यवाह सनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गोपाल कुमार, पंकज कुमार प्लास्टिक और वीरेंद्र कुमार सक्रिय रहे. मौके पर ओंकार शर्मा, डॉ. शैलेंद्र प्रसून, देवेंद्र विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, रणधीर कुमार, मीरा वर्मा, वर्षा देवी और अजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.