नवादा में 27 अगस्त को लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला, 25 से 30 नियोजक होंगे शामिल

Nawada News : नवादा जिला नियोजनालय द्वारा 27 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें 30 कंपनियां भाग लेंगी. बेरोजगार युवा पोर्टल पर निबंधन कराकर रोजगार पा सकते हैं.

Nawada News : नवादा जिला नियोजनालय की ओर से बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 27 अगस्त को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा. मेला संयुक्त श्रम भवन, सरकारी आइटीआइ कैंपस, गोनावां के समीप लगाया जाएगा. विभागीय कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले इस मेले में बिहार समेत अन्य राज्यों से करीब 25 से 30 नियोजकों के शामिल होने की संभावना है.

नन-मैट्रिक से उच्च शिक्षित अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

नियोजन मेले में नन-मैट्रिक से लेकर उच्च शिक्षित युवक-युवतियां हिस्सा ले सकेंगे. इसके अलावा कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी), प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाइ) और प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके) जैसी योजनाओं से प्रशिक्षित अभ्यर्थी भी रोजगार के अवसर तलाश सकेंगे. विभिन्न नियोजकों की ओर से अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे.

Also Read : बेगूसराय के गरहरा रेल डिपो में नवनिर्मित डॉक लेवलर व ओएफसी केबल का उद्घाटन

स्वरोजगार और कौशल विकास योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

मेले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ अभ्यर्थियों को स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी. इससे युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के विकल्पों और कौशल विकास के अवसरों के बारे में जानकारी मिल सकेगी. जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने की अपील की गयी है.

Also Read : तेघड़ा में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य

जिला नियोजनालय के अनुसार, नियोजन मेले में भाग लेने के लिए बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है. जो अभ्यर्थी पहले से पोर्टल पर निबंधित नहीं हैं, वे जिला नियोजनालय कार्यालय या मेला स्थल पर पहुंचकर भी अपना निबंधन करा सकते हैं.

बायोडाटा और प्रमाण-पत्र साथ लाना जरूरी

मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर मेला स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गयी है.

प्रवेश से चयन तक पूरी प्रक्रिया निःशुल्क

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियोजन मेले में प्रवेश से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी. अभ्यर्थियों से किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. जिला नियोजनालय ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने की अपील की है.

Also Read : बेगूसराय में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप में परिजनों ने किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >