सीबीएसइ 12वीं : ज्ञान भारती स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत, आयुषी बनी टॉपर

सीबीएसइ द्वारा घोषित वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्ञान भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

स्कूल के आयुषी शर्मा ने पाया 92 प्रतिशत अंक, शानदार रिजल्ट पर बांटी गयीं मिठाइयां

नवादा कार्यालय.

सीबीएसइ द्वारा घोषित वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्ञान भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित सभी 143 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए. विद्यालय की छात्रा आयुषी शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, सुधांशु वैभव ने 90.8 प्रतिशत तथा अर्चिता कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. अन्य सफल मेधावी छात्र-छात्राओं में अमित सुमन (89.2%), रोज नारायण प्रियदर्शी (89%), समाइरा एंजल (88%), सत्यम राज (86.2%), प्रियांशु चौधरी (80.6%), दीप शिखा (80%) एवं सलोनी कुमारी (80%) शामिल हैं. विद्यालय के प्रबंधक उदय शंकर व विजय शंकर, प्राचार्य व शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग को दिया है. विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल परिवार के सदस्य गदगद दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >