बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस, पंचायत और वार्डों में चलाएगी अभियान

Nawada News : नवादा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महंगाई, भ्रष्टाचार व स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई.

Nawada News : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह नवादा जिला प्रभारी शशि शेखर सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज रही है. आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरना होगा. बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान की प्रगति तथा जिला कांग्रेस कमेटी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी और मंडल कमेटियों के गठन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए. 15 से 20 बूथों पर मंडल कमेटियों के गठन के साथ बीएलए-2 के गठन की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने को कहा गया.

चलो पंचायत, चलो वार्ड अभियान की होगी शुरुआत

जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने बताया कि पार्टी की ओर से 'चलो पंचायत, चलो वार्ड' एवं 'हर घर झंडा' अभियान की शुरुआत की जायेगी. इसके तहत कार्यकर्ता पंचायत और वार्ड स्तर तक पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठायेंगे.

Also Read : औरंगाबाद में 100 फीट सड़क बहने से 15 गांवों का संपर्क टूटा, पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहे ग्रामीण

आरओबी, किसानों और महंगाई के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी

जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के साथ आरओबी का शीघ्र निर्माण, रोह को नवादा अनुमंडल में शामिल करने, किसानों की समस्याओं, महंगाई और बिजली की बढ़ती दरों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जायेगा. इसके अलावा बढ़ते अपराध, सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था, शिक्षा विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार और नवादा की जर्जर सड़कों के मुद्दे पर भी पार्टी आवाज बुलंद करेगी.

Also Read : औरंगाबाद में अजीत कुमार गुप्ता बने जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

बैठक का मंच संचालन हिसुआ प्रखंड के विजय कुमार ने किया. इस दौरान पिंकी कुमारी, युवा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान, कृष्ण कुमार प्रभाकर, मधुसूदन, गोपाल कुमार, संदीप पासवान, अरुण कुमार, पंकज कुमार, संतोष राजवंशी, बालेश्वर यादव, रामजन्म सिंह, सुरेंद्र यादव, इंदु सिन्हा और कुंदन दीप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी अभियानों को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गयीं.

Also Read : औरंगाबाद में अंबा-नवीनगर सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >