अकबरपुर में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अपार आईडी और आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश

Nawada News : अकबरपुर में बीईओ ने आधार कार्ड, अपार आईडी और सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की. निजी स्कूलों और शिक्षकों के लिए जारी किए गए महत्वपूर्ण निर्देश.

Nawada News : अकबरपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में निजी विद्यालय संचालक, शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज, कंप्यूटर शिक्षक सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान विद्यार्थियों की अपार आईडी, आधार कार्ड, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

अपार आईडी बनाने में लाएं तेजी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी अब तक नहीं बनी है, उनका आधार कार्ड बनवाकर शीघ्र अपार आईडी तैयार कराई जाए. उन्होंने कहा कि पंचायतवार टैग किए गए कर्मी बिना निबंधन संचालित निजी विद्यालयों की पहचान कर उसकी रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएं. साथ ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से अभिभावकों की सहायता कर बच्चों का आधार कार्ड एवं अपार आईडी बनवाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा.

सड़क किनारे स्थित विद्यालयों में सुरक्षा के विशेष निर्देश

बैठक में सड़क किनारे स्थित विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए गए. बीईओ ने कहा कि ऐसे सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुरक्षित सड़क पार कराने के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हो सके.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

यू-डाइज और प्रशस्त ऐप पर निबंधन अनिवार्य

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने यू-डाइज में दर्ज सभी शिक्षकों को प्रशस्त ऐप पर अनिवार्य रूप से अपना निबंधन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कर्मी समयबद्ध तरीके से विभागीय निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें.

Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को सफल बनाने पर जोर

बैठक में पर्यावरण संरक्षण के तहत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की भी समीक्षा की गई. बीईओ ने सभी विद्यालयों में पौधारोपण करने के साथ उसकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की अपील की.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >