शराब के साथ नालंदा के दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

झारखंड से बाइक पर लाई जा रही थी 48 पीस कैन बियर.

गोविंदपुर.

थाना क्षेत्र के बीच बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली. जानकारी के अनुसार, थाने के एएसआइ उमेश प्रसाद दलबल के साथ गश्ती पर थे. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड की ओर से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर शराब की खेप लायी जा रही है. इसके बाद पुलिस टीम दुर्गा मंदिर के समीप पहुंची और बाजार की ओर आ रही बाइक को रोककर तलाशी ली. इस दौरान बाइक पर रखे बैग से 48 बोतल कैन बियर बरामद की. इसकी कुल मात्रा 24 लीटर बतायी गयी है. पुलिस ने बाइक समेत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान नालंदा जिला के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुख गांव निवासी रामबदन सिंह के पुत्र शशिकांत कुमार व सत्येंद्र सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बाइक से बियर बरामद हुई. पुलिस ने शराब, मोटरसाइकिल और दोनों युवकों को जब्त कर थाना लाया. दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बुधवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Javed najaf

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >