टोल प्लाजा पर कर्मियों से मारपीट, स्कॉर्पियो सवार तीन लोग गिरफ्तार

Nawada news. थाना क्षेत्र के करिगांव स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार की देर शाम स्कॉर्पियो सवार लोगों द्वारा टोल टैक्स नहीं देने को लेकर उपजे विवाद में कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गयी.

करिगांव में टोल टैक्स नहीं देने को लेकर उपजे विवाद में हुई घटना, तीन टोलकर्मी घायल गिरफ्तार लोगों में एक पटना और दो नालंदा के रहनेवाले, स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी टोलकर्मियों से मारपीट करने के साथ छिनतई का भी आरोप, प्राथमिकी दर्ज फोटो :-थाना परिसर से जेल जाते गिरफ्तार लोग. प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के करिगांव स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार की देर शाम स्कॉर्पियो सवार लोगों द्वारा टोल टैक्स नहीं देने को लेकर उपजे विवाद में कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गयी. इस मारपीट में तीन टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें सहकर्मियों की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही स्कॉर्पियो में सवार रहे तीन उपद्रवियों को टोल कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा पर बीते मंगलवार को रजौली से नवादा की ओर जा रही ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो (जेएच02एवी5889) ने वीआइपी लेन से जाने का प्रयास किया. टोलकर्मियों द्वारा स्कॉर्पियो चालक को फास्टैग वाले लेन से जाने को कहा गया. इसी को लेकर स्कॉर्पियो में सवार रहे चार लोग भड़क गये और टोलकर्मियों से मारपीट करने लगे. इस मारपीट में तीन टोलकर्मी विनय सिंह, नीतीश कुमार व अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान एक टोलकर्मी का मोबाइल भी तोड़ दिया गया और एक सोने की अंगूठी भी छीन ली गयी. हल्ला होने पर टोल प्लाजा के कर्मियों ने एकजुट होकर स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति स्कॉर्पियो लेकर बैरिकेडिंग तोड़कर भागने में सफल रहा. उसकी तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर टोल प्लाजा मैनेजर सुमित कुमार चौधरी द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. गिरफ्तार लोगों की पहचान नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी गांव निवासी रामवृक्ष यादव के पुत्र राजा कुमार, बिंद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी बोधी यादव के पुत्र जय कुमार और पटना जिले के घोसबरी थाना क्षेत्र के पैजना गांव निवासी तारू प्रसाद यादव के पुत्र ऋषिकेश राज के रूप में हुई है. गिरफ्तार लोगों के शराब पिये होने की पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि तीनों गिरफ्तार लोगों के अलावा एक अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. तीनों गिरफ्तार लोगों को बुधवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >