Nawada News: 'अर्पण: सम्मान के साथ सहयोग' अभियान के 24वें चरण में आंगनबाड़ी बच्चों को मिले स्कूल बैग

नवादा के जीवनदीप पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित 'अर्पण: सम्मान के साथ सहयोग' कार्यक्रम के 24वें चरण में सोनसिहारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए. इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है.

Nawada News: जीवनदीप पब्लिक स्कूल श्री देवनारायण भगत ट्रस्ट के संरक्षण में संचालित 'अर्पण: सम्मान के साथ सहयोग' कार्यक्रम का 24वां चरण शनिवार को सम्पन्न हुआ. इस अभियान के तहत जिले के सोनसिहारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (वार्ड संख्या-7, केंद्र कोड-336) में पढ़ने की पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मंजूषा कुमारी का विशेष सहयोग रहा, जहां केंद्र से जुड़े नन्हे बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया.

बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति अपनत्व, उत्साह और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना भी है. कार्यकारी निदेशक एकलव्य भगत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसके बच्चों के सपनों में आकार लेता है, और उनका प्रयास उन सपनों को आवश्यक सहयोग व सम्मान प्रदान करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >