43 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम पारा, इंसान के साथ पशु-पक्षी बेहाल

प्रखंड में भीषण गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. शनिवार को तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि इसका एहसास 45 डिग्री के बराबर रहा.

रोज-रोज नया मकान बनने के कारण तालाब, आहर व पाइन हो रहे समाप्त

प्रतिनिधि, मेसकौर

प्रखंड में भीषण गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. शनिवार को तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि इसका एहसास 45 डिग्री के बराबर रहा. न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के ऊपर चला गया है. भीषण गर्मी के इस मौसम में मानव के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सभी जीव त्राहिमाम कर रहे हैं. इन दिनों सुबह से ही तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है. लू की वजह से शरीर की नमी तेजी से कम हो रही है. जहां इंसान एसी, कूलर और ठंडे पानी का सहारा ले रहे हैं, वहीं पशु-पक्षी पानी के लिए तरस रहे हैं. शहरीकरण और नए मकान बनने के कारण तालाब, आहर और पाइन समाप्त हो रहे हैं. जंगल और झुरमुट साफ किए जाने से पक्षियों के घोंसले बनाने की जगह कम हो रही है. पक्षी छांव की तलाश में अब घरों के अंदर शरण ले रहे हैं.

बचाव के

उपाय

विशेषज्ञों का सुझाव है कि लोग अपनी छतों पर पानी के बर्तन रखें, जिससे पक्षियों की प्यास बुझ सके. घर के बाहर बाल्टी में पानी रखने से गाय, बैल और आरोपित गर्मी से जूझ रहे कुत्तों जैसे जानवरों को राहत मिलेगी. रोजमर्रा के जीवन में व्यर्थ बहने वाले पानी का थोड़ा हिस्सा इन जीवों के लिए सुरक्षित रख दिया जाए, तो उनकी जान बच सकती है. यह छोटी सी पहल मानवता को जीवंत रखने में मदद करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >