मेसकौर के नए अंचल अधिकारी अमलेश कुमार ने संभाला पदभार, कहा- आम लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Nawada News : मेसकौर को नए अंचल अधिकारी (सीओ) मिल गए हैं. अमलेश कुमार ने विधिवत योगदान देकर पदभार ग्रहण किया. उन्होंने आम लोगों की समस्याओं का समाधान अपनी पहली प्राथमिकता बताई है.

Nawada News : मेसकौर के नवपदस्थापित अंचल अधिकारी (सीओ) अमलेश कुमार ने सोमवार को विधिवत योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया. अंचल कार्यालय पहुंचने पर राजस्व कर्मचारियों एवं कार्यालय कर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

स्थानांतरण के बाद संभाला कार्यभार

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 30 जून को राज्य के 270 अंचल अधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था. इसी क्रम में मेसकौर के तत्कालीन अंचल अधिकारी अभिनव राज का तबादला जहानाबाद जिले के काको अंचल में किया गया है. उनके स्थान पर अमलेश कुमार ने मेसकौर अंचल कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया.

आम लोगों की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद अंचल अधिकारी अमलेश कुमार ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना, भूमि संबंधी मामलों का निष्पक्ष निपटारा करना तथा अंचल कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा.

कर्मचारियों ने किया स्वागत

इस अवसर पर सत्यार्थ प्रकाश, सुनील कुमार, गजाननंद प्रसाद, रवि कुमार, बिटू कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने नए अंचल अधिकारी का स्वागत करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया.

Also Read : नवादा दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, फरार ससुर गिरफ्तार, अब पूरा आरोपी परिवार पहुंचा जेल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >