प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को किया पराजित

NAWADA NEWS.इंटर विद्यालय के मैदान में रविवार को प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को पराजित कर दिया.

फोटो कैप्शन – ट्रॉफ़ी के साथ एसडीएम, एसडीपीओ व अन्य प्रतिनिधि, रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में रविवार को प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को पराजित कर दिया. प्रशासन एकादश में एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन,एसडीपीओ गुलशन कुमार,रजौली सीओ गुफरान मजहरी,नरहट सीओ मनीष कुमार व एसडीपीओ गार्ड गौरव कुमार के साथ अन्य कर्मी मौजूद रहे. वहीं नागरिक एकादश में नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी, दीपक कुमार मुन्ना ,वार्ड नंबर छह वार्ड प्रतिनिधि सुमित कुमार सिंह, गौरव कुमार, विकास सोलंकी,रंजन कुमार बब्लू,अमन सिंह व धोनी यादव मौजूद रहे.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने 18 ओवर में 146 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागरिक एकादश की टीम ने 18 ओवर में 145 रन को हासिल किया. इस मौके पर गौरव कुमार शांडिल्य, शिक्षक अनिल सिंह, पिंटू वर्मा, नुनु राजवंशी समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >