अनफिट स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, सात गाड़ियों पर एक लाख का जुर्माना

Nawada news.रजौली थाना क्षेत्र में निजी विद्यालयों के स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है.

आरटीओ के नेतृत्व में चली सघन जांच, कई निजी स्कूलों का भी किया गया औचक निरीक्षण

दुरुस्त नहीं मिले कागजात तो 10 दिनों के भीतर कार्रवाई की दी गयी चेतावनी

कैप्शन – वाहन जांच के दौरान आरटीओ व अन्य.

प्रतिनिधि, रजौली

रजौली थाना क्षेत्र में निजी विद्यालयों के स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. मंगलवार को आरटीओ संदीप कुमार के नेतृत्व में चलाये गये विशेष जांच अभियान के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 स्कूली वाहनों पर लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है. आरटीओ संदीप कुमार ने बताया कि सती स्थान मोहल्ला स्थित धनार्जय नदी पुल और बाईपास फ्लाईओवर के नीचे दर्जनों वाहनों को रोककर उनके कागजातों की बारीकी से जांच की गयी. अभियान के दौरान मुख्य रूप से वाहनों का फिटनेस, इंश्योरेंस, टैक्स और प्रदूषण प्रमाण पत्र देखा गया. जिन वाहनों के पास वैध कागजात नहीं मिले, उनके विरुद्ध तत्काल चालान काटा गया.

स्कूलों का औचक निरीक्षण, मिला अल्टीमेटम

परिवहन विभाग की टीम ने साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञान निकेतन और डीएवी समेत कई स्कूलों का भी औचक निरीक्षण किया. जांच में कई वाहनों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली, जिस पर आरटीओ ने स्कूल प्रबंधन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में कागजात और फिटनेस दुरुस्त नहीं किए गए, तो उन वाहनों को जब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आरटीओ ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की है कि वे वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर और जीपीएस की व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही चालकों का पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों के भरोसे और बच्चों की जान के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा. प्रशासन का यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >